page-header-img

“मकर संक्रांति पर जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी का सराहनीय पहल: जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान”

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी अरुणेश सिंह भदौरिया, प्रदेश अध्यक्ष सागर नाती, मीडिया प्रभारी अजय पोशिया एवं अंशुल जादौन ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

मकर संक्रांति पर जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हुए

मकर संक्रांति के अवसर पर जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण करते हुए

कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचाव के लिए आयोजित इस अभियान के तहत गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ठंड से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करना और उन्हें सुरक्षित रखना था।

मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश देते हुए यह कार्यक्रम समाज के प्रति संस्था की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। Jan Shakti Welfare Society हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के अपने संकल्प पर कार्यरत है।

संस्था लगातार सामाजिक, मानवीय और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *