जब युवा अपने समय, ऊर्जा और संवेदनाओं को समाज के सबसे ज़रूरतमंद लोगों के लिए समर्पित करते हैं, तभी शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।
आज जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी के Community Engagement Program (CEP) के अंतर्गत अन्वेषा भसीन, शिखर गुप्ता एवं अनन्या अग्रवाल ने ग्वालियर में जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थ वितरित कर मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत की।
यह केवल वितरण नहीं था, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, करुणा और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण था। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास किसी के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं और युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।
यही है वास्तविक सेवा… यही है मानवता… यही है CEP का उद्देश्य।
जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी इन सभी विद्यार्थियों के सेवा भाव को हृदय से नमन करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
सेवा ही संकल्प है। 🇮🇳
– अरुणेश सिंह भदौरिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष
जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी
