page-header-img

सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है

आज जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी के Community Engagement Programme (CEP) के अंतर्गत अमिटी यूनिवर्सिटी, मध्य प्रदेश के BBA एवं B.Com के विद्यार्थियों ने SIMS मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्वालियर का भ्रमण किया तथा भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच केलों का वितरण कर सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस सेवा गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, करुणा और मानवीय मूल्यों का विकास करना है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझ सकें।

इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष रानू शर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय महिला कोषाध्यक्ष अंजू भदौरिया के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस सेवा कार्य में सहभागी विद्यार्थी:
भूमि शिवहरे, सृष्टि, अयाना, कृष्णा शर्मा, सचिन, नितिन सिंह, अनुराग, योगेंद्र, अमन, अनीश, हर्ष चौहान एवं ॐ भदौरिया।

“शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनना है।”

अरुणेश सिंह भदौरिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष
जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी

#JanShaktiWelfareSociety #CEP #AmityUniversity #SIMSHospital #SocialService #Humanity #YouthForChange #Gwalior #SevaHiSankalpHai #EducationWithPurpose

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *