page-header-img

जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी के इंटर्नशिप कार्यक्रम में अमिटी व NMIMS के विद्यार्थियों ने सीखी समाज सेवा की सीख

ग्वालियर। जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित सामाजिक एवं औद्योगिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत Amity University एवं Narsee Monjee Institute of Management Studies (NMIMS) University के बीबीए विद्यार्थियों ने समाज सेवा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इंटर्नशिप के दौरान Amity University के छात्र मुकुंद तोमर, नित्यम, स्मर्पण एवं विवेक तथा NMIMS University के छात्र अधिराज चौहान एवं उनके साथियों ने गौशाला में गौसेवा की, निराश्रित गौवंश को हरा चारा खिलाया तथा समाज सेवा की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व का विकास करना भी है।

जनशक्ति वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुणेश सिंह भदौरिया ने कहा कि संस्था युवाओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक सामाजिक एवं औद्योगिक अनुभव प्रदान कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने का कार्य कर रही है।

विद्यार्थियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *